FEATUREDLatest

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 15 सितंबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…

📝आज दिनांक 👉
📜 15 सितम्बर 2025
सोमवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1947
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🇮🇳मास- आश्विन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- नवमी – 25:33 तक
🗒पश्चात्- दशमी
🌠नक्षत्र- मृगशिरा – 07:32 तक
🌠पश्चात्- आर्द्रा
💫करण- तैतिल – 14:17 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- व्यतीपात – 26:34 तक
✨पश्चात्- वरियान
🌅सूर्योदय- 06:05
🌄सूर्यास्त- 18:26
🌙चन्द्रोदय- 24:21
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:51 से 12:40
🤖राहुकाल- 07:38 से 09:10
🎑ऋतु- शरद्
⏳दिशाशूल- पूर्व

✍विशेष👉

🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन बदी नवमी 25:33 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवमी का श्राद्ध आज , मातृ नवमी , सौभाग्यवतीनां श्राद्ध , अविधवा नवमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 07:32 तक , व्यतीपात पुण्यम् , बुध कन्या राशि में 11:08 पर , लांस नायक करम सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस , अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस) , संचायिका ( स्कूल बैंकिंग ) दिवस भारत , अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस व विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।
🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन बदी दशमी 24:24 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशमी का श्राद्ध आज।

🎯आज की वाणी👉

🌹
वृद्धाश्चालोलुपाश्चैवा
-त्मवन्तो हतदाम्भिका:।
सम्यग्विनीतामृदव-
स्तानाचार्यान् प्रचक्षते।।
★ (मत्स्यपुराण – १४४ /२९ )
अर्थात् 👉
वृद्ध , निर्लोभी , आत्मज्ञानी , दम्भहीन , अतिविनम्र तथा मृदुस्वभावशील को आचार्य कहते हैं।
🌹

15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
2002 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
2009 – बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।
2009 – पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।
2019 – प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्‍ली में दूरदर्शन के 60वें स्‍थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट और विशेष पत्रिका भी जारी की।
2020 – 15 – बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग ने 56वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम – आईटीईसी दिवस ऑनलाइन मनाया गया।
2020 – 15 – संसद ने वायुयान संशोधन विधेयक-2020 पारित किया।
2021 – ब्रिक्‍स देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के कर प्राधिकरणों के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक भारत की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न हुई।
2021 – ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने हिंद प्रशांत के लिए नए त्रिपक्षीय गठबंधन ‘ऑकस’ की घोषणा की।
2021 – दक्षिण कोरिया ने स्‍वदेशी और पनडुब्‍बी से संचालित बेलिस्‍टिक मिसाइल- एसएलबीएम का सफलता पूर्वक परीक्षण किया।
2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम को कम करने और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत तथा इटली के बीच समझौता-ज्ञापन को अनुमति प्रदान की।
2022 – असम सरकार और 8 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – जोआओ लौरेंको फिर से अंगोला के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की लिफ़्ट गिरने से चार मज़दूरों की मौत व पांच मज़दूर घायल हुए।
2023 – पिछले 86 सालों से मुंबई की सड़कों पर दौड़ रहीं डबल डेकर बसें बंद हुई।
2023 – कृषि सांख्यिकी आंकड़ों के लिए एकीकृत पोर्टल www.upag.gov.in का शुभारंभ हुआ व ‘स्वच्छता ही सेवा-2023’ का शुभारम्भ हुआ।
2024 – पीएम मोदी ने झारखंड के टाटानगर में छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
2024 – राजस्थान के बूंदी में जिले में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई।

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉

973 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1861 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।
1876 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।
1905 – डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1909 – सी. एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1915 – लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक ।
1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1946 – जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।
1947 – भूपेंद्र सिंह हुड्डा – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1986 – जोशना चिनप्पा एक भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।

15 सितंबर को हुए निधन

1967 – डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव, आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे।
2012 – के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
2019 – जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीव दत्ता का निधन।
2020 – पूर्व बीसीसीआइ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पूर्व अध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का कानपुर में निधन हो गया।
2020 – महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन हुआ।
2022 – मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पहले प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू (86) का निधन हुआ।
2023 – तुर्क फुटबॉल खिलाड़ी बुरहान काहित सरगुन (94) का निधन हुआ।
2023 – कोलम्बियाई कलाकार फर्नांडो बोटेरो (91) का निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर टोनी क्रेफ्ट (78) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गायक टीटो जैक्सन (70) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ‌।

15 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 लांस नायक करम सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस।
🔅 अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस)।
🔅 संचायिका (स्कूल बैंकिंग) दिवस भारत।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस।
🔅 विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜